BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, accident, passenger • गोरखपुर / खोराबार • 03-02-2026

घने कोहरे से दो अलग-अलग सड़क हादसे, खराब ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बसें, हादसे में 12 से अधिक लोग घायल

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से दो बसों की टक्कर हो गई। पहला हादसा मंगलवार सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। जब गोरखपुर से बिहार जा रही डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सड़क दुर्घटना में 7-8 यात्री घायल हो गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायल यात्री बिहार जाने के लिए बस में सवार हुए थे।

Image Source Here...

दूसरा हादसा करीब 7 बजे का है जब गोरखपुर से पडरौना जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 27 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क मार्ग पर दोनों तरफ से जाम लग गया। कई घंटे आवाजाही बाधित रही।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Image Source Here...

कोहरे से सड़क किनारे खड़ाट्रक नहीं दिखा

मामला एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बेलवा गांव के पास का बताया जा रहा है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह घना कोहरा छाया हुआ था जिसके कारण सड़क पर विज़बिलिटी कम थी। इससे सड़क हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

Image Source Here...

स्थानीय निवासी सुग्रीव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक ट्रक पहले से खराब खड़ा था। उसे हटाने के लिए बात की गई थी। लेकिन अभी तक ट्रक हटाया नहीं गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही सोनबरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और सड़क से जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा