डीआईजी ने खोराबार थाने का किया निरीक्षण, पुलिसिंग में सुधार और साइबर अपराध पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
रूरल न्यूज नेटवर्क।डीआईजी रेंज
गोरखपुर एस चिनप्पा ने सोमवार को खोराबार थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के
विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति
केंद्र, साइबर सेल, मेस, पुरानी और नई बैरक का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने सभी
व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
Image Source Here...
डीआईजी ने थाना परिसर में
मुकदमे से संबंधित खड़ी गाड़ियों के शीघ्र निस्तारण के लिए थाना प्रभारी को
निर्देश दिए। उन्होंने मालखाना सहित सभी सरकारी संपत्तियों का मिलान भी जांचा और
क्राइम रजिस्टर की पड़ताल की।
एक विभागीय बैठक में डीआईजी
ने अपराध की स्थिति की समीक्षा की और मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों में 62 प्रतिशत रिकवरी की गई है।
डीआईजी ने जानकारी दी कि 20 तारीख के बाद नई नियुक्तियों से पुलिसिंग के कार्य में और
मजबूती आएगी। उन्होंने 'एक्स ऐप' के बारे में भी बताया, जिसमें
अपराधियों का विवरण होता है, जिससे अपराध
होने पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलती है। मिशन शक्ति के तहत पारिवारिक
विवादों में काउंसलिंग की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी
ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से भी मुलाकात की और उनसे थाने की कार्यप्रणाली
के बारे में पूछा। उपस्थित लोगों ने थाने में किसी कमी से इनकार किया।
सुझाव मांगने पर रामनगर
कड़जाह के पूर्व प्रधान संजय पासवान और डुमरी के प्रधान वीरेंद्र पासवान सहित कई
लोगों ने क्षेत्र में खराब पड़े कैमरों का मुद्दा उठाया। इस पर डीआईजी ने थाना
प्रभारी सुधांशु सिंह को निर्देश दिया कि खराब कैमरों की मरम्मत कराई जाए और आवश्यकतानुसार
नए कैमरे लगाए जाएं ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लग सके।
Share On :
×
16:20
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा