Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, children, missing 02-Apr-2026 02:55 PM

चार बच्चे लापता, नदी किनारे 4 साइकिल व कपडे मिले, एनडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क खोराबार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 4 बच्चों के डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। यहां राप्ती नदी किनारे चार साइकिलें और कपड़ा मिला है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नदी में बच्चे डूब गए हैं। फिलहाल बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी है।

Image Source Here...

 बच्चों के डूबने की सूचना पर नदी किनारे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। सूचना पर खोराबार थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। कुछ लोगों ने बच्चों के नाम भी बताए हैं। इसमे टाइमपास राजभर, वीरु निषाद, विपिन निषाद का नाम सामने आया है। चौथे बच्चे के बारे में पता किया जा रहा है। घटना शाम करीब 4 बजे की है।

Image Source Here...

बच्चों की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि नवरात्रि का कलश लेकर बच्चे विसर्जन के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×