Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Gangster • गोरखपुर / खोराबार • 28-05-2026

फिल्मी अंदाज में डकैती करने वाली गैंग पर गैंगस्टर, लेखपाल के घर बच्चे के सीने पर तमंचा रखकर लूट लिए थे 80 लाख

रूरल न्यूज नेटवर्क एम्स थाना क्षेत्र में रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती करने वाली गैंग के 7 बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर का एफआईआर दर्ज किया है। 5 जनवरी 2026 की शाम एम्स क्षेत्र के रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर पर फिल्मी अंदाज में परिवार को बंधक बनाकर घटना का अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने बच्चे के सीने पर तमंचा रखकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

Image Source Here...

घर में रखा सोने चांदी की ज्वेलरी और नकदी समेत कुल 80 लाख रुपये का माल बदमाश उठा ले गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद कराया था। एम्स थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय की तहरीर पर चिलुआताल के विस्तारनगर गिदहवा निवासी रामरक्षा उर्फ तेजू यादव, भगवानपुर के राजकुमार सिंह उर्फ टिंकू, शाहपुर खरैया पोखरा के अभिषेक चौहान, असुरन पुरानी चुंगी के धनंजय चौहान, एम्स के रामगढ़ उर्फ रजही टोला के देवेंद्र निषाद उर्फ दयानंद उर्फ डायना, महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के संजय चौहान और संजय विश्वकर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर दर्ज की गई है।

Image Source Here...

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×