जम्मू कश्मीर में आयोजित 55 किलो भार वर्ग प्रतियोगिता में जगदीशपुर के हरिओम ने मारी बाजी, 465 किलोग्राम वनज उठाया, गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशियों की लहर
रूरल न्यूज नेटवर्क।जगदीशपुर के हरिओम जायसवाल
ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
स्टेडियम में आयोजित उत्तर भारत राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण
पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 17 वर्षीय हरिओम
ने 66 किलोग्राम शारीरिक वजन
श्रेणी के सब-जूनियर वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।प्रतियोगिता में हरिओम ने कुल 465 किलोग्राम वजन उठाया। इसमें स्क्वाट में 170 किलोग्राम, बेंच प्रेस में
95 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 200 किलोग्राम शामिल था। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें
गोल्ड मेडल दिलाया।
Image Source Here...
हरिओम जायसवाल
महेश जायसवाल और श्रीमती ममता देवी के पुत्र हैं। वह मूल रूप से मलपुर के निवासी
हैं, लेकिन पिछले 15 वर्षों से जगदीशपुर बाजार में रह रहे हैं। वह लाल बहादुर
शास्त्री इंटर कॉलेज, बड़ी जगदीशपुर
के छात्र हैं। उन्हें करण मल्होत्रा और प्रवीण कुमार राजू ने प्रशिक्षित किया है।
Image Source Here...
स्वर्ण पदक जीतने के बाद हरिओम के घर लौटने पर
उनका भव्य स्वागत किया गया। खुशमी के राम जानकी मंदिर में स्थानीय लोगों ने
फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद, उनके पिता की
अस्वस्थता के कारण उनका स्वागत मौसी के घर पर किया गया, जहाँ परिवार के सदस्यों ने फूल-मालाओं, आरती और नज़र उतारकर अपनी खुशी व्यक्त की। उनके
भाई आकाश,
अंश, अनूप जायसवाल, ट्रेनर करण मल्होत्रा और दोस्त अनुज, आदी, शैलेश, आदित्य, आर्यन, दीपक, विशाल, सचिन सहित कई अन्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद थे।
Share On :
×
16:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा