BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Husband • गोरखपुर / खोराबार • 15-05-2026

पति व पत्नी में विवाद, पत्नी का सिर फोड़ा, पति पहुंचा थाने, एम्स में चल रहा इलाज, हालत गंभीर

रूरल न्यूज नेटवर्क एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर दरगहिया इलाके में पति-पत्नी के विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। मुंबई से घर लौटी पत्नी से नाराज पति ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, नंदानगर दरगहिया निवासी अरविंद कुमार शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले अपने रिश्तेदार के घर मुंबई गई हुई थी। शाम करीब 5:30 बजे वह मुंबई से वापस अपने घर लौटी थी। इसी दौरान अरविंद नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से भी घरेलू विवाद चल रहा था। बहस बढ़ने के बाद गुस्से में आकर अरविंद ने पत्नी के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

  1. Image Source Here...

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी आरोपी पति खुद झरना टोला पुलिस चौकी पहुंच गया। उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि मैंने अपनी पत्नी पर हमला किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी सिटी निमित पाटील ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा