BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Husband, murder • गोरखपुर / खोराबार • 27-05-2026

पत्नी को हत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार, वीडियो काल के बाद की थी सुसाइड, पति समेत 3 पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क झंगहा थाना क्षेत्र के पांडेय टोला में शुक्रवार की देर रात विवाहिता चांदनी देवी (25) ने पति से वीडियो कॉल कर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को पति मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि महिला की मौत की घटना में मृतका की मां अनीता देवी ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने और दहेज हत्या का आरोप लगाया था। जिसमें पति सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया था। एसएसआई अश्वनी कुमार चौबे, एसआई अवधेश तिवारी ने आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Image Source Here...

झंगहा की अनिता सिंह की बेटी चांदनी की दूसरी शादी दो माह पूर्व कानपुर निवासी मनीष सिंह से किसी मंदिर में हुई थी। मनीष सिंह चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुटहवा इनार में किराए का कमरा लेकर चांदनी के साथ रहता था। वह आटो चलाकर जिविका चलाता है। 15 दिनों पूर्व चांदनी फुटहवा इनार से अपने मायके झंगहा में रह रही थीं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात मनीष सिंह ने देर रात चांदनी से वीडियो काल पर बात किया था। उसके बाद चांदनी ने फंदा लगाया। चांदनी देवी का शव घर में फंखे से फंदे पर लटका मिला।

Image Source Here...

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि चांदनी के पति, सास और ननद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, चांदनी (25 ) की पहली शादी वर्ष 2017 में नौसढ़ क्षेत्र के छपिया गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा से हुई थी। पहली शादी से उसकी एक 6 वर्ष की बेटी राजनंदनी है। हालांकि, कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के कारण दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करीब दो माह पूर्व चांदनी ने फुटहवा (चौरी चौरा) निवासी मनीष सिंह से तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में दूसरी शादी रचाई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि दूसरी शादी के बाद से ही ससुराल के लोग (पति, सास और ननद) चांदनी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों के उत्पीड़न से आजिज आकर चांदनी कुछ दिन पहले झंगहा के पांडे टोला स्थित अपने भाई सुधाकर के घर आ गई थी। बताया जा रहा है कि घटना की रात चांदनी की अपने पति मनीष सिंह से फोन पर काफी कहासुनी और वाद-विवाद भी हुआ था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात चांदनी और घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। देर रात चांदनी ने मच्छरदानी लाने की बात कही और छत से नीचे कमरे में चली गई। इस बीच छत पर सो रहे अन्य परिजनों की आंख लग गई। रात करीब 1:30 बजे चांदनी की 6 वर्षीय बेटी राजनंदनी अपनी मां को ढूंढते हुए नीचे कमरे में गई। वहां का मंजर देखकर मासूम चीख पड़ी। चांदनी कमरे में पंखे के सहारे शर्ट का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। बच्ची ने तुरंत छत पर जाकर परिजनों को जगाया और नीचे ले आई।

घटना के तुरंत बाद मृतका के भाई सुधाकर ने झंगहा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झंगहा थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चांदनी का मायका परिवार पहले गोरखपुर के सिंघड़िया इलाके में किराए के मकान में रहता था। करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने झंगहा के पांडे टोला में जमीन खरीदकर अपना मकान बनवाया और यहीं रहने लगे। चर्चा यह भी है कि दूसरी शादी से पूर्व चांदनी आर्केस्ट्रा में काम करती थी। फिलहाल पुलिस घरेलू कलह और फोन पर हुए विवाद को केंद्र में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा