BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Husband, Hyderabad • गोरखपुर / खोराबार • 03-06-2026

पत्नी से वीडियो काल पर बात करने के बाद पति ने हैदराबाद में किया सुसाइड, पुलिस कर रही जांच

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर बेलवार मार्ग निवासी एक युवक ने हैदराबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह कदम वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी से बात करने के बाद उठाया। मृतक की पहचान रामदास यादव के 30 वर्षीय पुत्र नन्हेलाल यादव के रूप में हुई है। वह हैदराबाद में मजदूरी का काम करते थे। उनकी पत्नी और बच्चे हाल ही में छुट्टियों के कारण गांव लौट आए थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे नन्हेलाल ने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से फोन पर बात की। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने वीडियो कॉल पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। नन्हेलाल अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों के अनुसार, नन्हेलाल की मानसिक स्थिति कभी-कभी ठीक नहीं रहती थी और वह तनाव में भी रहते थे।

Image Source Here...

स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दुख का माहौल है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:02
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा