3 पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कुर्क की गई 2.60 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
रूरल न्यूज नेटवर्क।एम्स थाना पुलिस ने पशु
तस्करों के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपए की कुर्क की गई संपत्ति जब्त कर ली।
यह कार्रवाई
जिला अधिकारी के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत तीन
पशु तस्करों की अर्जित की गई अवैध संपत्ति पर की गई है।जब्त संपत्ति
में तीन मकान भी शामिल हैं। कुर्की की कार्रवाई नायब तहसीलदार सदर और राजस्व टीम
की मौजूदगी में की गई।
Image Source Here...
गुलरिहा क्षेत्र के थे तीनों आरोपी
पुलिस के
मुताबिक जब्त हुई सम्पत्तियों में अनूप यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी हरसेवकपुर नं. 2 टोला दहला, थाना गुलरिहा (गैंग लीडर) की गाटा संख्या 1074, 1093 व 1094,
रकबा 0.101 हे. पर निर्मित मकान जिसकी अनुमानित कीमत: 60 लाख रुपए है।
वहीं सतीश यादव
पुत्र रामभजन यादव, निवासी
हरसेवकपुर नं. 2 टोला दहला, थाना गुलरिहा (गैंग सदस्य) गाटा संख्या 1071/0.255 हे. पर निर्मित मकान अनुमानित कीमत: 1 करोड़ रुपए।
शोलू यादव उर्फ सोनू यादव
उर्फ विरेन्द्र यादव पुत्र दयाराम यादव, निवासी हरसेवकपुर नं. 2 टोला दहला, थाना गुलरिहा (गैंग
सदस्य) गाटा संख्या 1071, रकबा 0.255 हे. पर निर्मित मकान अनुमानित कीमत: 1 करोड़ रुपये है। तीन मकानों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है।
Share On :
×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा