BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, MMMUT • गोरखपुर / खोराबार • 16-04-2026

MMMUT स्टूडेंट्स का घरना खत्म, वार्डन पर कमरे में घुसने का लगाया आरोप, मामले की जांच करेगी कमेटी

रूरल न्यूज नेटवर्क।  मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) से एक मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे से MMMUT में पढ़ने वाली छात्राओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर छात्र व छात्राओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी। कई छात्राएं मेन गेट पर जाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ कैंट, समेत अन्य पुलिस मौजूद है।

 पूरा मामला

 मामला बुधवार की दोपहर 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा। जब स्टूडेंट की भीड़ विश्वविद्यालय परिसर में घूमने लगे। छात्राओं का आरोप है कि वार्डन वीके गिरी ने महिला छात्रावास में घुसकर छात्राओं को कार्यक्रम में जाने के लिए फोर्स किए।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि हम लोग के मना करने के बाद भी वो रूम को नॉक करने लगे। एक दो छात्राओं का आरोप है कि वो वॉर्डन रूम के अंदर घुस गए।

विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर विरोध किया। शाम होते-होते विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी इसकी खबर लगी। सैकड़ों की संख्या में MMMUT के स्टूडेंट धरने पर बैठे हुए हैं।

माहौल बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन भी तैनात है। साथ में महिला पुलिसकर्मी भी इस मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल इस मामले पर MMMUT विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पूरे कैंपस में तनाव का माहौल बन गया और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन करने लगे। करीब 10 घंटे तक यूनिवर्सिटी कैंपस में ऐसा ही माहौल बना रहा। छात्राओं ने चीफ वार्डन वी.के. गिरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे TCS के एक कार्यक्रम में जाने को लेकर वार्डन उनके हॉस्टल में जबरन घुस आए। उन्होंने आरोप लगाया कि मना करने के बावजूद वार्डन नहीं माने और जब छात्राओं ने कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। इस घटना के बाद छात्राएं आक्रोशित हो गईं।

 छात्रों ने वार्डन पर लगाया गंभीर आरोप

छात्राओं ने कहा, “आज दोपहर वार्डन हम लोग के हॉस्टल में अचानक घुस गया रूम का दरवाजा और वॉशरूम का दरवाजा पीटने लगे। उसी दौरान एक लड़की अंदर कपड़े चेंज कर रही थी वार्डन उसके रूम में भी घुस गए। हम लोग अपने कॉलेज में ही सेफ नहीं है।”

घटना की जानकारी तेजी से पूरे कैंपस में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे और वार्डन को हटाने की मांग करने लगे। देखते ही देखते हजारों छात्र कैंपस में जमा हो गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

Image Source Here...

छावनी में तब्दील हो गया था पूरा कैंपस

हालात को नियंत्रित करने के लिए कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। देखते ही देखते विश्वविद्यालय कैंपस छावनी में तब्दील हो गया। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ कैंट सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश करते रहे।

लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनकी मुख्य मांग थी कि वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए। शाम होते-होते प्रदर्शन और उग्र हो गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ विवाद करीब 10 घंटे तक चलता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात करीब 9 बजे डीएम और एसएसपी भी विश्वविद्यालय पहुंचे।

Image Source Here...

2 घंटे चली बैठक के बाद शांत हुआ मामला

इसके बाद रात 9:15 बजे से 100 से अधिक छात्रों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में अधिकारियों ने एक-एक कर छात्रों की बात सुनी। छात्र लगातार वार्डन को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक चली बातचीत के बाद छात्र शांत हुए।

डीएम दीपक मीणा ने कहा, देखिए ये कोई प्रोटेस्ट नहीं था। उनकी मांग को सुना गया मैने उन सबको आश्वस्त किया कि इस घटना की जांच कमेटी करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिसपर सभी छात्रों की सहमति बनी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश