MMMUT की कुलपति प्रो.अनुपमा ने संभाला पदभार, यूनिवर्सिटी को टॉप-50 में लाना रहेगा टारगेट
रूरल न्यूज नेटवर्क।मदन मोहन
मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को नया अध्याय शुरू हुआ। प्रो.
अनुपमा कौशिक शर्मा ने विश्वविद्यालय की पांचवीं कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल
लिया।उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही विश्वविद्यालय
के इतिहास में पहली बार किसी महिला को कुलपति की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा
कि मेरा प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 50 संस्थानों में
पहुंचाया जाए।कार्यभार संभालने के बाद
प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि गोरखपुर की पावन भूमि पर सेवा करने का अवसर
मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि फिलहाल एमएमएमयूटी देश के
शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल है और
उनका प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 50 संस्थानों में पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य
को हासिल करने के लिए सभी को टीम भावना के साथ काम करना होगा। शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों के सहयोग से विश्वविद्यालय को नई
ऊंचाइयों तक ले जाने की बात भी उन्होंने कही।
Image Source Here...
प्रो. जेपी सैनी से संभाला
कार्यभार
प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा
ने निवर्तमान कुलपति प्रो. जेपी सैनी से कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद प्रशासनिक
भवन में प्रो. सैनी के लिए विदाई समारोह और नई कुलपति के स्वागत कार्यक्रम का
आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के इतिहास
में बना नया रिकॉर्ड
एमएमएमयूटी के लिए यह अवसर
इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इंजीनियरिंग कॉलेज से विश्वविद्यालय बनने तक
के 64 वर्षों के इतिहास में पहली
बार किसी महिला को संस्थान की कमान सौंपी गई है।
प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा
के कुलपति बनने से विश्वविद्यालय में नई उम्मीदें जगी हैं। छात्र और शिक्षक वर्ग
को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और तकनीकी विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल
करेगा।
Share On :
×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा