• gorakhpur, cm yogi, Tree of Life
•
गोरखपुर / खोराबार
• 29-05-2026
नताशा साहनी को 'ट्री ऑफ लाइफ' प्रतियोगिता में मिली सफलता, 12 हजार प्रतिभागियों में चुनी गईं, बढ़ाया गौरव
रूरल न्यूज नेटवर्क।झंगहा की छात्रा नताशा साहनी ने इंटेच (INTACH) द्वारा आयोजित
राष्ट्रीय स्तर की 'ट्री ऑफ लाइफ' ऑल इंडिया प्रतियोगिता में
सफलता प्राप्त की है। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 12 हजार
छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें से गोरखपुर के केवल
दो विद्यार्थियों का चयन हुआ। नताशा साहनी इनमें से एक हैं।नताशा साहनी अखिलभाग्य
चिल्ड्रेन्स एकेडमी की कक्षा नौ की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलने
के बाद विद्यालय और स्थानीय क्षेत्र में प्रसन्नता व्यक्त की गई।
Image Source Here...
विद्यालय के प्रबंधक डॉ.
सुधीर कुमार राय ने नताशा की सफलता पर कहा,
"जो
बच्चे किताबी ज्ञान के अलावा रचनात्मक और राष्ट्रीय मंचों पर भाग लेते हैं, वे देश और समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाते हैं। नताशा ने दिखाया है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के बच्चों में
प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें केवल सही
मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।"विद्यालय
की प्रबंध निदेशक डॉ. संध्या राय और प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार ओझा सहित सभी
शिक्षकों ने नताशा साहनी को बधाई दी। उन्होंने नताशा के प्रयास की सराहना करते हुए
उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी
छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
Share On :
×
16:39
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा