AIIMS में बांटे ORS के पैकेट, डायरिया को नजरअंदाज न करें, समय पर डॉक्टर से लें सलाह
रूरल न्यूज नेटवर्क।AIIMS ने डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए OPD में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। मरीजों और उनके
परिजनों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही
उन्हें ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं।
Image Source Here...
कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल
(सेवानिवृत्त) डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि डायरिया के अधिकांश मामले सामान्य होते
हैं, लेकिन लापरवाही कई बार स्थिति को गंभीर बना सकती
है। चिकित्सकों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को दो से तीन दिन से अधिक समय तक
लगातार पतले दस्त हो रहे हों, दस्त में खून आ
रहा हो, तेज बुखार हो, बार-बार उल्टी
हो रही हो या शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क
करना चाहिए।
विशेषज्ञों ने बताया कि
अत्यधिक प्यास लगना, मुंह सूखना, पेशाब कम होना, आंखों का धंस
जाना, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी
या बेहोशी की स्थिति निर्जलीकरण के गंभीर संकेत हैं। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती
महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों में यह स्थिति अधिक खतरनाक हो
सकती है।
AIIMS के चिकित्सकों ने डायरिया
से बचाव के लिए स्वच्छ पानी पीने, भोजन से पहले
और शौच के बाद हाथों की नियमित सफाई तथा ताजा और स्वच्छ भोजन के सेवन की सलाह दी
है। मरीजों को ओआरएस का घोल, पर्याप्त तरल
पदार्थ और सुपाच्य भोजन लेने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
चिकित्सकों ने लोगों से
अपील की है कि डायरिया को सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें। समय पर पहचान, उचित देखभाल और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय
परामर्श गंभीर जटिलताओं से बचा सकता है।
Share On :
×
16:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा