सांस की नली में फंसी मूंगफली, इलाज के दौरान एम्स में बच्चे की मौत
रूरल न्यूज नेटवर्क।खोराबार थाना क्षेत्र में नमकीन खाते समय तीन
साल के बच्चे की सांस की नली में मूंगफली फंस गई। इससे बच्चे की सांस रुकने लगी और
लगभग पौने दो घंटे बाद परिजन उसे एम्स गोरखपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के
बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।यह घटना खोराबार
ब्लॉक के पोछिया ब्रह्मस्थान केवटानी टोला निवासी बेचन के घर में हुई। बेचन टाइल्स
कारीगर हैं और उनके तीन बच्चे हैं। मंगलवार दोपहर उनका सबसे बड़ा बेटा, तीन वर्षीय अनुराग, घर में खेल रहा था। भूख लगने पर उसकी मां ने
उसे कटोरी में नमकीन खाने को दी और फिर अपने काम में लग गईं।
Image Source Here...
पीठ पर थपकी देने
के बाद तड़पने लगा मासूम
दोपहर करीब 12:45 बजे अनुराग अचानक चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि उसे सांस
लेने में परेशानी हो रही थी। कटोरी में नमकीन के साथ मूंगफली देखकर उन्हें स्थिति
समझ में आ गई। परिजनों ने अनुराग को कंधे पर उठाकर थपकी देना शुरू किया, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई। इसके बाद परिजन
उसे पास के एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। वहां मेडिकल स्टोर संचालक ने भी मूंगफली
निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। तब तक बच्चे की हालत
काफी बिगड़ चुकी थी। वहां से परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसे हायर सेंटर रेफर कर
दिया।
Image Source Here...
दोपहर 2:30 बजे परिजन अनुराग
को लेकर एम्स गोरखपुर की इमरजेंसी में पहुंचे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत
घोषित कर दिया। इस खबर से परिजन सदमे में आ गए और काफी देर तक इमरजेंसी के सामने
रोते रहे। बाद में वे बच्चे का शव लेकर घर चले गए।
Share On :
×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा