BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, BJP, foundation day • गोरखपुर / खोराबार • 02-04-2026

भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी, 6 अप्रैल को बूूथ से घर तक होंगे कार्यक्रम

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में 6 अप्रैल को होने वाले भाजपा के स्थापना दिवस को पार्टी बड़े स्तर पर मनाने जा रही है। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर गांव-बस्ती तक कार्यक्रमों की विस्तृत योजना तैयार की गई है। रानीडीहा स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी कार्यक्रम तय किए गए।

Image Source Here...

जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस जिले के हर बूथ पर उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम का व्यापक प्रभाव दिखाई दे। 5, 6 और 7 अप्रैल तक भाजपा के मंडल, जिला और अन्य कार्यालयों को फूल, स्वदेशी लाइटिंग और रंगोली से सजाया जाएगा। 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा और मिष्ठान वितरण होगा। इसके साथ ही कार्यकर्ता अपने घरों पर भी कमल ध्वज फहराकर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएंगे।

प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान भाजपा की विचारधारा और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर ध्वज लगाने का अभियान भी चलाएंगे।

Image Source Here...

संगोष्ठी से लेकर गांव-बस्ती तक चलेगा अभियान

6 और 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित होंगी। इसके बाद 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गांवों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे, लाभार्थियों से संवाद करेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

8 और 9 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम को लेकर है जबरदस्त उत्साह

बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने भी अपने विचार रखे। संचालन जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया ने किया। इस दौरान पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह, चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा