स्कूटी-स्कॉर्पियो टक्कर, युवक की मौत, मां घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
रूरल न्यूज नेटवर्क।झंगहा थाना
क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की
मौत हो गई। राजधानी शाहिद अब्दुल्ला टोला के पास स्कूटी और स्कॉर्पियो की टक्कर
में युवक फिरोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां
बदरू निशा (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो
गईं।
यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। फिरोज अपनी मां बदरू निशा को शाहिद अब्दुल्ला टोला
से राजधानी चौराहे पर किसी काम से लेकर जा रहा था। रास्ते में सीमेंट बालू की
दुकान के पास राजधानी की ओर से घटुली घाट जा रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को
सामने से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों
ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल बदरू निशा को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिरोज की
मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
Image Source Here...
मृतक फिरोज के परिवार में
उसकी पत्नी बेगम और पांच बच्चे हैं। बच्चों में सुजान (19 वर्ष), सिमरन (14 वर्ष), साहिब (11 वर्ष), सानिया (17 वर्ष) और जया (7 वर्ष) शामिल हैं। घटना से
परिवार में शोक का माहौल है।
Share On :
×
16:20
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा