मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 1 जून से शुरू होगी समर इंटर्नशिप, AI-ड्रोन समेत नई टेक्नोलॉजी पर ट्रेनिंग, रजिस्ट्रेशन शुरू
रूरल न्यूज नेटवर्क।मदन मोहन
मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रों को इंडस्ट्री के अनुरूप स्किल देने
के लिए 1 जून से 10 जुलाई तक समर
इंटर्नशिप कार्यक्रम किया जाएगा। 6 हफ्ते के इस
कार्यक्रम में एआई, आईओटी, ड्रोन, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग और एनसिस मॉडलिंग एंड सिमुलेशन जैसी एडवांस
तकनीकों पर ट्रेनिंग दी जाएगी।विश्वविद्यालय
प्रशासन के मुताबिक, इस इंटर्नशिप
में संस्थान के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के छात्र भी हिस्सा ले सकेंगे। डिप्लोमा, बीटेक, एमटेक, एमएससी के छात्र और पीएचडी शोधार्थी इसके लिए पात्र होंगे।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू
हो चुका है और 15 मई तक आवेदन किया जा सकेगा।
Image Source Here...
परफॉर्मेंस पर मिलेगा
रिवॉर्ड
इंटर्नशिप के दौरान छात्र
अपनी पसंद के अनुसार एक विषय चुनेंगे। कार्यक्रम में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी और हर छात्र को एक
प्रोजेक्ट तैयार करना होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट
दिया जाएगा, जबकि बेहतर प्रोजेक्ट बनाने वालों को रिवॉर्ड भी
मिलेगा।
स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम के चेयरमैन
प्रो. एसके सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य इंडस्ट्री के लिए तैयार स्किल्ड
युवाओं को तैयार करना है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्टार्टअप कल्चर को भी
मजबूती मिलेगी।इंटर्नशिप के समन्वयक डॉ. राजकुमार सिंह और डॉ.
श्वेता यादव ने बताया कि एआई, आईओटी और रोबोटिक्स जैसी
तकनीकों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कार्यक्रम छात्रों को नई स्किल के
साथ प्रैक्टिकल एक्सपोजर देने का बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। गोरखपुर और आसपास
के रहने वाले, जो बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इसमें भाग ले सकते हैं।
Share On :
×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा