गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
खोराबार
/ तंत्र-मंत्र के शक में पड़ोसियों...
• gorakhpur, cm yogi, cold day, black magic, house
•
गोरखपुर / खोराबार
• 07-02-2026
तंत्र-मंत्र के शक में पड़ोसियों बच्चियों को पीटा, घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला
Image Source Here...
रूरलन्यूजनेटवर्क। गोरखपुर
के एम्स थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र करवाने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने एक घर
में घुस कर गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर परिवार वालों की लाठी-डंडे और लात-घुसो
से खूब पिटाई की।
इस विवाद में दो बच्चियां
गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं आरोपियों ने परिवार वालों
को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने इस मामले में एम्स थाने में FIR दर्ज
करवाई है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
एम्स थाना क्षेत्र के
मल्लपुर निवासी रमेश गुप्ता के पड़ोस में रहने वाले श्रवण गुप्ता, उनकी पत्नी ममता देवी
और बेटे उत्कर्ष गुप्ता ने घर में घुस कर उनके परिवार पर तंत्र-मंत्र का आरोप लगाया
और गाली गलौज शुरू कर दिया।
विरोध करने पर विवाद
शुरू हो गया। उस समय घर में कोई पुरुष नहीं था। आरोपियों ने रमेश की दोनों बेटियों
को खींचकर पहले लात घुसे और बाद में लाठी डंडों से खूब पिटाई की। दोनों बेटियां गंभीर
रूप से घायल हो गई। उनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं पूरे परिवार को जान से मरने
की धमकी भी दी गई।
जान का खतरा देखते हुए
रमेश ने एम्स थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामला संज्ञान में आने
के बाद पुलिस मामले के जांच में जुट गई है। आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Share On :
×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा