BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, couple • गोरखपुर / खोराबार • 19-03-2026

एक साथ हुआ नवविवाहित दंपति का अंतिम संस्कार, एक माह पूर्व हुई थी शादी, डंपर ने मारी थी टक्कर

रूरल न्यूज नेटवर्क खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर में मंगलवार की रात करीब 7 बजे डंपर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर कुल 4 लोग सवार थे। पति-पत्नी और घर की 2 लड़कियां। एक्सीडेंट होते ही डंपर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इस टक्कर में पति पत्नी और दोनों लड़कियों को गंभीर चोट आई। परिवार वालों ने घायल को एम्स में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने पति-पत्नी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज से दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों दोनों लड़कियों का इलाज एम्स में चल रहा है।

Image Source Here...

बाइक सवार की पहचान मितेश (27) अपनी पत्नी सोनम (22) और घर की दो मासूम बेटी खुशी (7) और तन्नू (6) के साथ नौका विहार से घूमकर अपने घर लौट रहे थे। परिवार खुशी-खुशी समय बिताकर वापस आ रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में ही एक दर्दनाक हादसा उनका इंतजार कर रहा है।

जैसे ही उनकी बाइक सिक्टौर के करमहिया घाट के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे के बाद डंपर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।

Image Source Here...

मौके पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। सड़क पर घायल पड़े परिवार को देखकर हर कोई सन्न रह गया। लोगों ने बिना देर किए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

 सभी घायलों को पहले एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। मितेश और उनकी पत्नी सोनम की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया। लेकिन चोट इतनी गहरी थी की डॉक्टरों की टीम ने भी उन्हे बचा नहीं पाए। इधर खुशी और तन्नू का इलाज एम्स में चल रहा है। उनकी हालत को लेकर डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मितेश और सोनम की शादी अभी केवल एक महीने पहले ही हुई थी। दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत ही की थी और कई सपने देखे थे, लेकिन एक ही हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। नवविवाहित जोड़े की इस तरह मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिसने भी यह खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया।

परिवार में मचा कोहराम

जैसे ही इस घटना की सूचना मितेश के घर पहुंची, वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मितेश के पिता राजेंद्र ने कहा कि उनका पूरा परिवार उजड़ गया है और अब उन्हें न्याय चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही खोराबार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
17:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा