• gorakhpur, cm yogi, Chief Minister
•
गोरखपुर / खोराबार
• 25-03-2026
आज सीएम करेंगे MMMUT के साइबर लैब का उद्घाटन, फोरेंसिक लैब की सौगात, छात्राओं के लिए AC हॉस्टल
रूरल न्यूज नेटवर्क।मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज यानि की
बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ साइबर फॉरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन करेंगे। करीब
4 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह लैब साइबर
अपराधों की जांच में अहम भूमिका निभाएगी।छात्रों को भी
आधुनिक डिजिटल तकनीकों की जानकारी देगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान 144 छात्राओं के लिए एक नए एसी हॉस्टल की आधारशिला
भी रखेंगे। यह हॉस्टल Power Grid Corporation of India के सहयोग से सीएसआर फंड के तहत करीब 13.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
Image Source Here...
साइबर अपराधों से
निपटने के लिए बड़ा कदम
देश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों को देखते
हुए विश्वविद्यालय ने इस अत्याधुनिक लैब की स्थापना का निर्णय लिया था। अब यह लैब
पूरी तरह तैयार है और पुलिस तथा छात्रों दोनों के लिए उपयोगी साबित होगी।
आधुनिक तकनीकों से
लैस होगी लैब
इस लैब में कई उन्नत उपकरण लगाए गए हैं, जिनसे डिजिटल अपराधों की जांच आसान होगी:-
नेटवर्क फॉरेंसिक एनालाइजर: नेटवर्क
ट्रैफिक का विश्लेषण कर साइबर हमलों का पता लगाएगा
डिस्क डुप्लीकेटर: बिना मूल डेटा को
नुकसान पहुंचाए उसकी कॉपी तैयार करेगा
सिक्योर लॉकर: डिजिटल साक्ष्यों को
सुरक्षित रखने की सुविधा
मैलवेयर जांच उपकरण: वायरस और ट्रोजन जैसे
खतरों का पता लगाकर उन्हें हटाने में मदद
एआई और डिजिटल
फॉरेंसिक की उन्नत सुविधाएं
लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध होगा, जिससे डिजिटल साक्ष्योंका तेजी से
विश्लेषण किया जा सकेगा। इसके अलावा:-
सीसीटीवी डेटा विश्लेषण: फुटेज के आधार पर
घटनाओं का पुनर्निर्माण
मोबाइल फॉरेंसिक: स्मार्टफोन और टैबलेट से
डिलीट डेटा रिकवर करना
क्लाउड फॉरेंसिक: गूगल ड्राइव और
ड्रॉपबॉक्स से डेटा पुनः प्राप्त करना
डेटा रिकवरी और क्रिप्टो एनालिसिस जैसी
सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी
छात्रों और पुलिस
दोनों को होगा फायदा
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह लैब न केवल साइबर अपराध की जांच को मजबूत करेगी
बल्कि छात्रों को भी प्रैक्टिकल ज्ञान देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगी।
Share On :
×
17:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा