BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, • गोरखपुर / कौड़ीराम • 14-05-2026

251 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर की 7KM पैदल-यात्रा, जगह-जगह किया स्वागत, रुद्र महायज्ञ की शुरुआत

रूरल न्यूज नेटवर्क। महावीर छपरा क्षेत्र के डेफरा गांव में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ एवं सोमेश्वर महादेव के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। डेफरा गांव से शुरू हुई यात्रा बड़ेरिया, महावीर छपरा, ककराखोर और सेवई चौराहे से होते हुए भौवापार स्थित मुंजेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंची।

Image Source Here...

कलश यात्रा में 251 से अधिक महिलाएं पीले और केसरिया वस्त्र धारण कर सिर पर पवित्र कलश लेकर शामिल हुईं। चिलचिलाती धूप के बीच महिलाओं ने करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर भक्ति और आस्था का परिचय दिया।

भौवापार स्थित मुंजेश्वर नाथ शिव मंदिर के सरोवर से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसी दौरान डेफरा स्थित सोमेश्वर महादेव के शिवलिंग का बाबा मुंजेश्वरनाथ के शिवलिंग से विधि-विधान के साथ मिलान कराया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल डेफरा पहुंचे। यात्रा में आगे सजे-धजे हाथी और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। हाथी के मस्तक पर रंग-बिरंगी आकृतियां बनाई गई थीं, जबकि उसकी पीठ पर लाल-पीली चादर सजाई गई थी। घोड़ों को भी फूल-मालाओं से सजाया गया था। इनके पीछे भगवान शिव की झांकी से सुसज्जित ट्रैक्टर और केसरिया ध्वज लिए सैकड़ों श्रद्धालु चल रहे थे।

Image Source Here...

माथे पर “जय श्री राम” की पट्टी बांधे नंगे पांव चल रहीं महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए माहौल को भक्तिमय बना रही थीं। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बेलीपार पुलिस की अहम भूमिका रही।

बड़ेरिया, महावीर छपरा और ककराखोर में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। वहीं भौवापार स्थित मुंजेश्वर नाथ मंदिर पर जलपान की व्यवस्था की गई थी, जहां सात किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विश्राम किया।

आयोजकों के अनुसार मुंजेश्वर नाथ मंदिर के सरोवर का जल अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी जल से 15 मई से शुरू होने वाले श्री रुद्र महायज्ञ में कलश स्थापना की जाएगी। सोमेश्वर महादेव के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 22 मई को पूर्णाहुति के बाद संपन्न होगी।

नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन में श्री बालक दास जी महाराज, महंत विश्रामपुर कुटी का विशेष सानिध्य प्राप्त हो रहा है। आयोजन का समापन 22 मई को विशाल भंडारे के साथ होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस