• gorakhpur, cm yogi, cold day, e-rickshaw, car
•
गोरखपुर / कौड़ीराम
• 02-03-2026
कार और ई-रिक्शे की भिड़ंत में बच्ची की मौत, कार पलटी, चार घायल
रूरल न्यूज नेटवर्क।बेलीपार थाना क्षेत्र में ग्राम मेहरौली के पासबेकाबू कार ई-रिक्शे से टकराकर सड़क किनारे पलट
गई। हादसे में ई-रिक्शे में सवार 11 वर्षीय किशोरी
की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों
ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में चार अन्य घायल हैं जिनका अस्पताल में
इलाज जारी है।
Image Source Here...
हादसे की सूचना
पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोलकाता से चौरीचौरा
जा रही एक कारे गोरखपुर की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों
ने बताया कि कुत्ते को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। ई-रिक्शा में दो महिलाएं
सहित एक लड़की और उसका चालक सवार थे। सभी गरयाकोल निवासी बताए जा रहे हैं। मामला
बेलीपार थाना क्षेत्र में ग्राम मेहरौली के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का
बताया जा रहा है।
Image Source Here...
सड़क हादसे में
गगहा थाना क्षेत्र के गरियाकोल निवासी 11 वर्षीय किशोरी
आराध्या राव की मौत हो गई है। अस्पताल में गंभीर हालत में उसने दम तोड़ दिया।
आराध्या अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी और उसकी नानी पुलिस विभाग में फालवर
के पद पर कार्यरत हैं।
हादसे के वक्त
ई-रिक्शा में सवार सुचिता देवी (49), मासूम रुचि और
ई-रिक्शा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर
इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। जिससे कार मालिक को भी गंभीर
चोटें आई हैं। जबकि कार चालक को मामूली चोट लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए
अस्पताल भर्ती कराया गया है।
Image Source Here...कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
स्थानीय लोगों
ने बताया कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक ने वाहन को दाहिनी ओर
मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक्सयूवी चार पहिया वाहन ने
ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार चारों लोग (दो महिलाएं, एक लड़की और चालक) और चार पहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति
गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आराध्या की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच
गया है।
घायलों को तत्काल एनएचएआई
की एम्बुलेंस से गोरखपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क
के किनारे खड़ा कर दिया गया है। फिलहाल, घायल व्यक्ति अपना
नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही
शुरू कर दी है।
Share On :
×
16:16
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा