टला बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर दो पोल तोड़ते हुए 5 फीट गहरे गड्ढे में गिरी पिकअप, बाल-बाल बचे चालक-खलासी
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर-वाराणसी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। पश्चिम
बंगाल से मछली लादकर गोरखपुर मंडी जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप बेलीपार थाना
क्षेत्र के सेवई चौराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी
जोरदार थी कि गाड़ी डिवाइडर पर लगे दो स्ट्रीट लाइट के खंभों को तोड़ते हुए सड़क
किनारे करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।गनीमत यह रही कि इतनी बड़ी टक्कर के बाद भी पिकअप पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा
हादसा होने से बच गया।
सुबह 6 बजे चालक को आई
झपकी
घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा
रही है। जानकारी के अनुसार,
पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी और इसी दौरान चालक शुभम को
अचानक झपकी आ गई, जिससे गाड़ी पर से उसका नियंत्रण खो गया। सुबह-सुबह हुए इस
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Image Source Here...
ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर
निकाला
टक्कर की आवाज सुनकर
आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए
पिकअप के केबिन में फंसे चालक शुभम और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को
मामूली चोटें आई हैं और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोपहर
करीब 11 बजे क्रेन को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की मदद से
पिकअप को 5 फीट गहरे गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद
पिकअप में लदी मछलियों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर गोरखपुर मंडी के लिए रवाना
किया गया।
Share On :
×
16:46
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा