BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, body, toilet • गोरखपुर / कौड़ीराम • 19-03-2026

शौचालय के ऊपर न्यूड मिला युवक का शव, हाथ में मिला कंडोम का पैकेट, गूलर के पेड पर मिली जींस और टीशर्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क। टॉयलेट की छत पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार की सुबह 6 बजे गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के पास स्थित एक आटा चक्की के शौचालय की टीनशेड पर युवक की न्यूड बॉडी मिली। 25 मीटर की दूरी पर गूलर के पेड़ में एक जींस और टी-शर्ट बरामद हुई है। घटना की जानकारी चक्की मालिक के बेटे ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत है। मौके पर भारी भीड़ मौजूद।

सूचना मिलते ही एसपी (दक्षिणी) दिनेश पुरी और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है मृतक अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए फरवरी में बैंकॉक से घर आया था। ऋषभ के पिता भी करीब 10 दिन पहले वापस बैंकॉक जा चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपार इलाके का बताया जा रहा है।

  1. Image Source Here...

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से महज 20 मीटर की दूरी पर राजेंद्र यादव की आटा चक्की स्थित है। चक्की मालिक राजेंद्र यादव शौचालय गए तो उनकी नजर टीनशेड के ऊपर पड़ी। जहां युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा था। उन्होंने तुरंत अपने बेटे रामप्रताप यादव उर्फ साहब को इसकी जानकारी दी। रामप्रताप ने सुबह डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश पुरी, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज सिंह और प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को शव के पास से एक कंडोम का पैकेट भी बरामद हुआ है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने और साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

Image Source Here...

1 महीने पहले हुई थी छोटी बहन की शादी

मृतक की पहचान ऋषभ यादव उर्फ बब्बी यादव के रूप में हुई है। वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने बैंकॉक से लौटा था। घटना की सूचना के बाद पत्नी चांदनी (26) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में बेटा शारविक यादव (06) व आशविक यादव (02) हैं। ऋषभ चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है, जबकि छोटी बहन की शादी हाल ही में 19 फरवरी को थी। वहीं, बेटी की विदाई और शादी के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद, करीब दस दिन पहले ही उसके पिता उदय चंद यादव वापस बैंकॉक चले गए थे।

Image Source Here...

25 मीटर की दूरी पर कपड़े बरामद

युवक का शव टीनशेड के ऊपर कैसे पहुंचा पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया। पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से लगभग 25 मीटर दूर स्थित एक गूलर के पेड़ के पास से एक जींस और टी-शर्ट बरामद हुई है। पुलिस ने अनुसार कपड़े मृतक के हो सकते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस