BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, truck • गोरखपुर / कौड़ीराम • 02-06-2026

नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, कौड़ीराम में दो युवक घायल, चालक फरार

रूरल न्यूज नेटवर्क गगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सर्वोदय इंटर कॉलेज के सामने कौड़ीराम हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए इस हादसे में गोड़सरी निवासी चंदन कुमार और मोनू बाइक पर सवार थे। वे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक मैजिक वाहन से बचने के चक्कर में ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में से चंदन कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Image Source Here...

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि लोगों ने ट्रक को पांडेयपार के पास रोक लिया था, लेकिन पुलिस की कथित लापरवाही के कारण चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:49
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा