• gorakhpur, cm yogi, father
•
गोरखपुर / कौड़ीराम
• 24-04-2026
युवक घर में फंदे पर लटका मिला, पिता ने देखा फांसी पर लटकता शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरु की
रूरल न्यूज नेटवर्क।बेलीपार क्षेत्र के कुसमौल गांव में गुरुवार
दोपहर करीब 3 बजे एक 22 वर्षीय युवक अपने
घर में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे
में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मृतक की पहचान कुसमौल गांव निवासी भानु प्रताप (22) पुत्र शिव प्रताप शाही के रूप में हुई है।
आशंका जताई जा रही है कि युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में पंखे से लटककर
आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों के अनुसार, घर में भानु प्रताप और उनके पिता शिव प्रताप
शाही ही रहते थे। उनकी एक बहन इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करती है।
पिता शिव प्रताप शाही ने बताया कि वे खाना खाने के बाद
नौसड़ स्थित बैंक में खाता खुलवाने गए थे। शाम करीब 3 बजे जब वे घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि बेटे का कमरा अंदर से बंद
था। खिड़की से देखने पर भानु प्रताप पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने
पुलिस को सूचना दी।
Image Source Here...
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे
उतारा। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
लिखित सूचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की
जाएगी।
Share On :
×
16:58
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा