BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, water tank • गोरखपुर / कौड़ीराम • 15-04-2026

युवती पानी की टंकी पर चढी, बायफ्रेंड को बुलाने की जिद, बायफ्रेंड के समझाने के बाद उतरी, परिवार वालों ने कराई शादी

रूरल न्यूज नेटवर्क। 18 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए 70 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई। प्रेमी के लिए जान देने की धमकी देते हुए लड़की चिल्लाने लगी, मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ। मैं उससे शादी करना चाहती हूं। अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगी। जाओ, उसे बुलाकर लाओ।

युवती को पानी टंकी पर देख आसपास काफी भीड़ इकट्‌ठा हो गई। लोग उसे समझाने लगे। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

2 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और तत्काल शादी कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद युवती नीचे उतरी। फिर दोनों परिवारों की सहमति के बाद मौके पर ही शादी कराई गई। जयमाल के बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया। मंगलवार देर शाम का यह मामला बेलीपार थानाक्षेत्र के महावीर छपरा गांव का है। युवक-युवती का चार साल से अफेयर था लेकिन घरवालों ने युवती की शादी कहीं और फिक्स कर दी थी। 21 अप्रैल को युवती की शादी थी।

Image Source Here...

 कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी मुलाकात

युवती ने बताया- वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान गांव के ही रहने वाले युवक (19) से मुलाकात हुई थी। 2022 में हम दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। हम लोग चार साल से रिलेशनशिप में हैं।

मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने मेरी शादी किसी और लड़के से तय कर दी। 21 अप्रैल को बारात आने वाली थी। मैंने शादी के लिए मना भी किया लेकिन घर वाले नहीं माने। मेरा घर से निकलना भी बंद कर दिया।

मैंने पैरेंट्स को मनाने की कोशिश की लेकिन नहीं माने। 14 अप्रैल यानी मंगलवार की दोपहर 3 बजे जोतबगही गांव में स्थित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास पहुंची। सोचा कि आज परिवार वाले नहीं माने तो कूदकर जान दे दूंगी।

 परिवार पर दबाव बनाकर राजी किया

गांववालों ने बताया कि लड़की को नीचे उतारने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने भी समझाया। उसकी जिद देखकर हम लोगों ने परिजन से बात की। दोनों के परिवारवालों को बुलाया गया।

पुलिस ने दोनों परिवारों से बात की और फिर शादी को वे राजी हो गए। परिवार के राजी होने के बाद लड़की को नीचे उतारा गया। वहीं पर वरमाला की व्यवस्था की गई। और सबके सामने दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस