BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, family • गोरखपुर / कौड़ीराम • 15-05-2026

तरबूज-मैगी खाने से एक ही परिवार के 11 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती, 2 साल से 80 वर्ष तक के हैं मरीज

रूरल न्यूज नेटवर्क। तरबूज खाने के बाद मैगी खाने से एक ही परिवार के 11 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त, पेटदर्द और सांस लेने में दिक्कत शुरू हो हुई। बुधवार तड़के करीब 3 बजे घरवालों ने गांव के झोलाछाप से दवा लेकर खा ली।

इसके बाद सभी की तबियत और अधिक खराब हो गई। गुरुवार दोपहर पड़ोसियों ने सभी को CHC में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को गुरुवार शाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मरीजों में 2 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। घटना बेलीपार थाना क्षेत्र की है।

 पहले तरबूज खाया, फिर खाई मैगी

बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव के रहने वाले अमरनाथ पाण्डेय की बेटी अन्नू ने बताया कि बुधवार शाम को एक फेरी वाल तरबूज बेचने आया था। उससे हम लोगों ने तरबूज खरीद लिया। शाम करीब 8 बजे परिवार के सदस्यों ने एक साथ सबसे पहले तरबूज खाया।

इसके करीब एक घंटे बाद बच्चों की जिद पर घर में मैगी बनी। मैगी को मेरे पिता अमर नाथ पाण्डेय (65), ताऊ बैजनाथ पाण्डेय (68), मेरी मां शैल कुमारी (63), भाई अंशु पाण्डेय (26), बहन पूर्णिमा पाण्डेय (25) ने खाई। इसके अलावा परिवार के ही बलराम पाण्डेय के बेटे वेदांत पाण्डेय (3) और हन्नू पाण्डेय (2), लक्ष्मीकांत पाण्डेय की बेटी नेहा पाण्डेय, रिश्तेदार जगदीश दुबे (80), सौरभ त्रिपाठी (25) ने भी खाई। रात करीब 1 बजे एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

सबसे पहले बच्चों की बिगड़ी तबियत, झोलाछाप से दवा ली

सबसे पहले बच्चों को उल्टियां शुरू हो गई। दस्त आने लगे। फिर घर के बड़े सदस्यों की तबियत खराब होने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त शुरू हो गए। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तड़के करीब 3 बजे सभी लोगों ने गांव के झोलाछाप से दवा लेकर खा ली।

मगर दवा खाने के बाद और तबियत खराब हो गई। गुरुवार दोपहर तक परिवार के 11 लोगों की स्थिति अधिक बिगड़ गई। पड़ोसियों ने सभी लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया।

गुरुवार शाम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। तुरंत इलाज शुरू किया। कुछ समय बाद धीरे- धीरे उल्टी-दस्त रुक गया और पेट दर्द भी आराम होने लगा। साथ सांस लेने में भी आसानी होने लगी।

डॉ. आरपी गौतम ने बताया कि जिला अस्पताल में एक ही परिवार के कुल 11 मरीज गंभीर हालत में आए थे। जिन्हें तत्काल भर्ती किया गया। फ़िलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज हो रहा है। हालत सामान्य होने पर ही डिस्चार्ज किया जाएगा।

Image Source Here...

CMO ने जाना मरीजों का हाल

मामले की जानकारी होने पर CMO डॉ. राजेश झा अस्पताल पहुंचे। मरीजों से बात की। उन्होंने बताया कि एक बुजुर्ग की हालत ज्यादा सीरियस थी। लेकिन अब उसकी स्थिति ठीक है। शुक्रवार दोपहर को एक टीम गांव जाएगी। ये लोग कैसे बीमार हुए। इसकी जांच करेंगे।

उन्होंने बताया कि ठंडी तासीर वाली चीजें खाने के बाद गर्म खाद्य पदार्थ खाने पर पेट में बैक्टीरिया का संक्रमण तेजी से फैलता है। यह खाने वाले को बीमार कर देता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस