पांच महिलाओं ने सराफा दुकान से गहने किया चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
रूरल न्यूज नेटवर्क।पांच महिलाओं ने मिलकर
सराफा दुकान से गहने चोरी कर लिए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने जब स्टॉक का मिलान
किया तो गहने गायब मिलें। उसने तुरंत CCTV
फुटेज चेक
किया। तब जाकर चोरी का पता चला। उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस अब मामले की जांच
में जुटी है।गहने देखने के
बाद बिना खरीदे लौटी है।
योगेश ने बताया, बेलीपार थाना के महातीर उपरा चौराहे पर उसकी श्याम
ज्वेलर्स नाम से शॉप है। पांच महिलाएं एक साथ खरीदारी के लिए पहुंची। कान के टप्स, पायल और नाक की कील दिखाने को कहा। काफी देर तक देखने के
बाद उन्होंने एक-एक गहने खरीदने का दिखावा किया। बाद में बिना गहने खरीदे वहां से
चली गई।
Image Source Here...
स्टॉक का मिलान करने पर चोरी का पता चला
महिलाओं के
जाने के बाद जब उन्होंने स्टाक का मिलान किया तो कुछ सोने के गहने गायब मिले। शक
होने पर सीसी कैमरे का फुटेज देखा गया तो महिलाएं चोरी करती नजर आईं। योगेश वर्मा
ने बेलीपार थाने में तहरीर देकर पुलिस को कैमरे का फुटेज भी उपलब्ध कराया है।
पुलिस महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद व्यापारियों में
दहशत बना हुआ है।
Share On :
×
16:50
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा