BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, automatic fitness center • गोरखपुर / कौड़ीराम • 09-06-2026

गोरखपुर में खुला पहला ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर, भौवापार में अब आधुनिक मशीनों से होगी वाहनों की जांच

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में वाहनों की फिटनेस जांच अब अधिक पारदर्शी और सुगम होगी। परिवहन विभाग ने भौवापार स्थित सेवईबाजार (ऊंचगांव) में अपना पहला निजी ऑटोमेटिक फिटनेस जांच केंद्र (स्वचालित परीक्षण स्टेशन) खोला है।

यह केंद्र वाहन स्वामियों को गीडा दफ्तर में लंबी कतारों और बिचौलियों की मनमानी से मुक्ति दिलाएगा।लगभग दो एकड़ में फैला यह अत्याधुनिक केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। यह सेंटर नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) से जुड़ा है और परिवहन विभाग की सीधी निगरानी में कार्य करेगा।

Image Source Here...

बुधवार को इसका सफल परीक्षण किया गया, जिसके बाद गुरुवार से निर्धारित शुल्क पर वाहनों की फिटनेस जांच शुरू हो गई है।यह केंद्र वाहनों की व्यापक जांच के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग करेगा।

इसमें प्रदूषण जांच से लेकर चक्का, हॉर्न, इंजन, लाइट और बैटरी सहित वाहन के हर हिस्से की जांच की जाएगी। गोरखपुर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) अरुण कुमार ने बताया कि मशीनों की जांच में पास होने के बाद ही वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यदि कोई वाहन जांच में पास नहीं होता है, तो उसे प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा।

ऑटोमेटिक फिटनेस जांच केंद्र में हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग लेन बनाए गए हैं। निर्धारित प्लेटफॉर्म पर वाहन के पहुंचते ही स्वचालित मशीनें पूरी जांच कर लेंगी। इस केंद्र पर प्रतिदिन 50 से 60 वाहनों की फिटनेस जांच की जा सकेगी।अभी तक परिवहन विभाग में वाहनों की फिटनेस जांच मैनुअल तरीके से होती थी।

एक ही संभागीय निरीक्षक होने के कारण वाहनों की संपूर्ण जांच संभव नहीं हो पाती थी। संभागीय निरीक्षक दोपहर तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी करते थे और दोपहर बाद गीडा स्थित कार्यालय में वाहनों की जांच करते थे, जिससे जांच केवल खानापूर्ति बनकर रह जाती थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:46
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस