BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Husband • गोरखपुर / कौड़ीराम • 13-05-2026

पति फंदे से लटका, पत्नी ने जहर खाकर दी जान, 5 महीने पहले की थी लव-मैरिज; पत्नी गर्भवती थी

रूरल न्यूज नेटवर्क। लव मैरिज के 5 महीने बाद पति-पत्नी ने सुसाइड कर ली। कमरे में पति का शव पंखे से लटका मिला तो पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। युवती प्रेग्नेंट थी। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बहन ने शोर मचाया। पड़ोसी जुटे। पुलिस बुलाई गई। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो जानकारी हुई।

Image Source Here...

मामला बेलघाट थानाक्षेत्र का है। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह सामने आ सकेगी। मुकारीपुर गांव के शादाब (25) ने नवंबर 2025 में गांव के ही रहने वाले निसार अहमद की बेटी निकहत निशा (24) से लव मैरिज की थी। शादाब के पिता तसव्वुर दुबई में रहते हैं जबकि मां नजीबुन गांव में ही रहती हैं। शादाब 2 भाई और चार बहनों में चौथे नंबर पर था।

जबकि पत्नी निकहत के पिता मुंबई में कारोबार करते हैं। शादाब गांव में ही रहता था। वह कोई काम नहीं करता था। परिजन के मुताबिक, पत्नी गर्भवती थी। पति-पत्नी के बीच पिछले एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद था।

Image Source Here...

शादाब की मां नजीबुन निशा ने बताया कि सोमवार शाम दोनों पति-पत्नी उदास होकर अलग-अलग बैठे थे। पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने खाना खाया और सोने चले गए। मंगलवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर बेटी सुमैया ने आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

शक होने पर उसने कमरे के खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का सीन देखकर चीख पड़ी। कमरे में शादाब का शव पंखे से लटका था, जबकि निकहत निशा बेसुध पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। सूचना मिलने पर बेलघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि निकहत ने जहरीला पदार्थ खाया था, जबकि शादाब ने फंदा लगाकर जान दी। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

गांव में एडजस्ट नहीं कर पा रही थी पत्नी

परिजन के अनुसार, निकहत का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। वह भी मुंबई में बचपन से रही है। शादी के बाद वह गांव के माहौल में एडजस्ट नहीं कर पा रही थी। पड़ोसियों ने बताया, इसी वजह दोनों के बीच आपस में मतभेद बढ़ने लगा था। शादाब भी कुछ नहीं कर रहा था और बेरोजगार था। उस पर आर्थिक दबाव भी था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की जांच की। जांच में युवती के मैसेज मिले जिसमें लिखा था कि मुझे कहीं घूमाने नहीं ले जाते, मेरी कोई जरूरत पूरी नहीं करते हो। इस पर पति शादाब का रिप्लाई था कि हम लोगों के कौम में ऐसा नहीं चलता है।

शादाब के बुआ की बेटी थी निकहत

पुलिस की जांच में सामने आया कि शादाब के बुआ की बेटी निकहत थी। एक-दूसरे के घर जाते-जाते दोनों के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद परिवार की सहमति के बाद दोनों ने निकाह कर लिया था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस