BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Loni gang, arreste, leader • गोरखपुर / कौड़ीराम • 10-02-2026

लोनी गैंग का सरगना अरेस्ट, पुलिस टीम पर किया था हमला, एक साल से 25 हजार के इनामी की थी तलाश

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के चौरीचौरा में पुलिस पर बैरिकेडिंग तोड़कर हमला करने वाले पिकअप सवार पशु तस्करों के गैंग लीडर संजय को बेलीपार पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट कर लिया। आरोपी लोनी गैंग का सरगना है। इसपर पशु तस्करी और पुलिस पर हमले के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम था। एक साल से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

Image Source Here...

पुलिस के अनुसार संजय अपने गिरोह के साथ चौरीचौरा और झंगहा इलाके में सक्रिय था और घेराबंदी में गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के बाद बेरिकेडिंग तोड़ते हुए भाग गया था।

पुलिस की कार्रवाई में अब तक तीन तस्करों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद गिरोह से जुड़े कुल 08 तस्करों के नाम सामने आए हैं।

पुलिस टीम पर चलाए थे ईंट-पत्थर एसपी साउथ दिनेश पूरी ने बताया कि 15 सितंबर 2024 की रात बेलीपार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान संजय की अगुवाई में पिकअप सवारों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और वाहन से हमला किया था। पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गई थी।

उस समय एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर पशु बरामद किए गए थे, लेकिन संजय अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले थे। संजय पर 25 हजार का इनाम घोषित था और पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी थी।

बेलीपार की घटना में संजय का नाम भी सामने आया और इसी वजह से चौरीचौरा में हुई घटना में वह संदिग्ध था। बेलीपार के कसिहार निवासी संजय कुमार पर हत्या, लूट, चोरी और पशु तस्करी समेत आठ मामले दर्ज हैं। वह पहली बार 2021 में चोरी के मामले में जेल गया था।

जेल से छूटने के बाद उसने पशु तस्करी को संगठित रूप से शुरू किया। संजय पर दो बार गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है। वर्ष 2023 में खजनी क्षेत्र में आटो चालक राम सिंह की हत्या और मोबाइल लूट के मामले में वह जेल गया था। वर्ष 2024 में बेलीपार में गोवध अधिनियम के तहत उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

संजय के गैंग में आठ लोग हैं शामिल संजय ने पूछताछ में बताया कि उसके गैंग में आठ लोग शामिल हैं। बदमाशों में से दो का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। खलीलाबाद के जंगलउन निवासी दिनेश और खजनी के उनवल वार्ड निवासी मिठाईलाल पहली बार पशु तस्करी में शामिल हुए थे। जबकि एक छह का आपराधिक इतिहास है। पुलिस उन सभी की तलाश में दबिश दे रही है। गैंग के सभी साथी एक दूसरे के रिश्तेदार है। जो पहले चोरी लूट जैसी वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस की खास टीम ने की गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संजय की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। गगहा क्षेत्र में हुई तीन चोरियों के आसपास उसके लोकेशन का पता चला और पुलिस ने घेराबंदी की।

संजय और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसका साथी दिनेश पकड़ लिया गया। पुलिस अब गिरोह के फाइनेंसर और किराये की पिकअप उपलब्ध कराने वाले और मालिक की तलाश में जुटी है।

गैंग में ये लोग हैं शामिल

खजनी के उनवल वार्ड नंबर 7 निवासी मिठाई लाल, संतकबीरनगर के खलीलाबाद बऊरहवा निवासी गुड्डू, गगहा के देउदवीर निवासी मंदनी, गगहा के देउरवीर निवासी अजय उर्फ मंगरू, बांसगांव के कौड़ीराम निवासी राजन, बेलीपार के कसीहरा निवासी संजय, मऊ के घोसी पांडेयपुर निवासी चंदन और संतकबीनगर के खलीलाबाद जंगलऊन निवासी दिनेश जाटव शामिल हैं। इनमें पुलिस ने गैंग सरगना संजय, चंदन और दिनेश जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस