BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, injured, treatment • गोरखपुर / कौड़ीराम • 19-03-2026

टेंपो-बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल, इलाज जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में एक्सिस बैंक के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। पल्सर बाइक और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान दीपक कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामकिशुन के पुत्र और चंवरिया खुर्द, थाना गगहा का निवासी था। दीपक अपनी पल्सर बाइक से कौड़ीराम से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान गगहा की तरफ से सवारी लेकर आ रहा एक टेंपो ब्लॉक के पास एक्सिस बैंक के सामने पहुंचा। यहीं दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Image Source Here...

दुर्घटना में विक्रम मौर्य (24 वर्ष) पुत्र गंगा मौर्य और अजय कनौजिया (22 वर्ष) पुत्र राजेश कनौजिया, दोनों निवासी चंवरिया, सहित अन्य लोग घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:27
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा