BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• Gorakhpur, Cm Yogi, School, dumper, accident • गोरखपुर / कौड़ीराम • 12-03-2026

डंपर की टक्कर से स्कूल की दीवार गिरी, क्रिकेट स्टेडियम के लिए मिट्टी ढुलाई के दौरान हादसा

रूरल न्यूज नेटवर्क महावीर छपरा में बेलीपार थाने के पीछे ताल नदोर स्थित लिटिल स्कॉलर स्कूल की बाउंड्री वॉल को बुधवार रात एक डंपर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से दीवार का कुछ हिस्सा ढह गया और शेष हिस्से में दरारें आ गईं। यह डंपर निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम के लिए मिट्टी ढुलाई के काम में लगा था।

यह घटना बुधवार रात करीब 1:00 बजे हुई, जब स्टेडियम से मिट्टी खाली कर तेज गति से लौट रहा डंपर अनियंत्रित होकर स्कूल की चाहरदीवारी से टकरा गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने बेलीपार थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद डंपरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

Image Source Here...

स्कूल की प्रिंसिपल आरती सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से इसी रास्ते से मिट्टी खनन में लगे डंपरों की आवाजाही हो रही है। इस दौरान सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिसकी शिकायत शासन और प्रशासन से की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

इस मार्ग पर स्थित शिक्षण संस्थानों के बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए डंपरों की आवाजाही परेशानी का सबब बनी हुई है। डंपरों के चलने से धूल-मिट्टी का गुबार उठता है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों में बीमारी व संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों और छात्रों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की है।

ग्रामीणों और छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने अधिकारियों द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम न उठाने पर भी असंतोष जताया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:15
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा