BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Kaudiram • गोरखपुर / कौड़ीराम • 16-04-2026

कौड़ीराम निजी स्कूल में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, बीईओ निरीक्षण में मान्यता व छात्र संख्या में बड़ा अंतर

रूरल न्यूज नेटवर्क, कौड़ीराम। कौड़ीराम क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कौड़ीराम जय प्रकाश मौर्य द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन मान्यता संबंधी दस्तावेज, सोसाइटी पंजीकरण प्रमाणपत्र और अग्निशमन सुरक्षा से जुड़े कागजात मौके पर उपलब्ध नहीं करा सका।

Image Source Here...

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यू-डायस (U-DISE) पोर्टल पर विद्यालय में मात्र 160 छात्र दर्ज थे, जबकि मौके पर 350 बच्चे उपस्थित पाए गए। इस भारी अंतर को लेकर बीईओ ने अभिभावकों को गुमराह कर आर्थिक शोषण किए जाने की आशंका जताई।

इसके अतिरिक्त, यह भी संज्ञान में आया कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों और अभिभावकों को किताबें व अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। बीईओ मौर्य ने विद्यालय प्रबंधन को तत्काल सभी अभिलेख प्रस्तुत करने और सभी कक्षाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों का नामांकन कराने से पहले विद्यालय की मान्यता, संबंधित कक्षाओं की स्वीकृति और यू-डायस कोड की पूरी जांच करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कई विद्यालय गैर-मान्यता प्राप्त कक्षाओं में भी प्रवेश देकर अभिभावकों को भ्रमित करते हैं, ऐसे में अभिभावकों का सजग और सतर्क रहना बच्चों के भविष्य के लिए आवश्यक है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:05
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस