BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, dumper • गोरखपुर / कौड़ीराम • 14-05-2026

डंपर नहीं पिकअप से हुई थी युवक की मौत, सीसीटीवी से खुला राज, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा में युवक की मौत के बाद हुए बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हादसा डंपर से नहीं, बल्कि पिकअप वाहन की टक्कर से हुआ था। पुलिस अब पिकअप वाहन और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Image Source Here...

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में कृष्ण निषाद की मौत हो गई थी। हादसे में उसकी बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर से टक्कर का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने अवैध खनन में पुलिस की मिलीभगत के आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

Image Source Here...

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें सामने आया कि हादसा डंपर से नहीं, बल्कि एक पिकअप वाहन की टक्कर से हुआ था। पुलिस के अनुसार बाइक पीछे से पिकअप में जा घुसी थी। इसके बाद पुलिस ने तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने के आरोप में गीडा के जीतपुर निवासी आदित्य, बेलीपार के चनऊ उर्फ बेतउवा निवासी अर्जुन पासवान, आशीष कुमार, करन पासवान, कृष्णविजय और कलानी खुर्द महोब निवासी शिवम सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पिकअप वाहन की तलाश जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस