BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Training, ASHA • गोरखपुर / कौड़ीराम • 06-04-2026

कौड़ीराम में आशा-आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रशिक्षण, बच्चों के प्रारंभिक विकास और पोषण पर दिया जोर

रूरल न्यूज नेटवर्क। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण प्रोग्रेसिव फाउंडेशन, एसआरसीसीएन और यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित हुआ।

Image Source Here...

प्रशिक्षण सत्र में ‘अर्ली ग्रोथ फाल्टरिंग’ विषय पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि जीवन के शुरुआती छह महीने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान सही पोषण, नियमित देखभाल और समय पर हस्तक्षेप आवश्यक है।

कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम को बच्चों के प्रारंभिक विकास, पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य से जुड़े अहम बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, बच्चों में कुपोषण के कारण, उसकी पहचान और रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के बीपीएम मनीष शुक्ला और अशोक पांडे, एपीएम आशुतोष मिश्रा तथा एम्स गोरखपुर से एपीसी प्रवीण दूबे ने प्रतिभागियों को अर्ली ग्रोथ फाल्टरिंग के कारण, पहचान और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष वर्मा ने की। इस दौरान हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर अवैद्यनाथ सिंह, एआरओ बृजेश और बीसीबीएम ममता मैडम भी मौजूद रहीं।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि यदि शुरुआती अवस्था में सही कदम उठाए जाएं तो बच्चों के विकास में आने वाली कई समस्याओं को रोका जा सकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्य कर रही स्वास्थ्य कर्मियों को सशक्त बनाना और बच्चों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करना है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस