BREAKING NEWS
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / पाली • 01-10-2026

सड़क पर गिरे सागौन के पेड़ से कार टकराई, वन विभाग ने शिकायत के बाद भी नहीं हटाया पेड़

गोरखपुर: पाली इलाके में नहर चौराहे के पास बुधवार को सड़क पर गिरे सागौन के पेड़ से एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सड़क पर सागौन का पेड़ गिरा हुआ था। इसी दौरान कार चालक सामने से आ रहे एक टेंपो को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पड़े पेड़ से जा टकराई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में लवकुश, सीमा, लवली और कंचन के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो महिलाओं को मामूली चोट लगी है। घायलों को ठर्रापार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर गिरे इस पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग से कई बार शिकायत की गई थी। इसके बावजूद पेड़ सड़क से नहीं हटाया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ को हटा दिया जाता तो हादसे की स्थिति नहीं बनती। घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह पहली घटना नहीं है। हादसे से पहले भी सड़क पर पड़े इसी पेड़ से दो-तीन अन्य वाहन टकरा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क पर पड़ा पेड़ रात के समय वाहन चालकों के लिए और अधिक खतरा बन रहा था। लोगों ने तत्काल इसे हटाने की मांग की है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क से पेड़ को तत्काल हटाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पेड़ या अन्य अवरोध गिरने के बाद उसे समय पर हटाना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। लोगों ने शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
05:54
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द
गोरखपुर : नगर निगम की DCM ने महिला को रौंदा, मौत
गोरखपुर : धनतेरस-दिवाली पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद