-
Wednesday, 10th June, 2026
पाली
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के
विकास खंड पाली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पुण्डा की दो छात्राओं का चयन आगरा
के खेल निदेशालय छात्रावास में हुआ है। विद्यालय की छात्रा सुकन्या मौर्या (पुत्री
राममिलन मौर्य) और अमृता मौर्या (पुत्री राजेश मौर्य) को बास्केटबॉल (बालिका) के
लिए चुना गया है।
ये दोनों खिलाड़ी गोरखपुर बास्केटबॉल टीम की सक्रिय सदस्य रही हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोरखपुर मंडल को लगातार तीन बार विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खंड शिक्षा अधिकारी पाली कुंवर विक्रम पाण्डेय ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की भी सराहना की। छात्राओं की इस उपलब्धि में बास्केटबॉल प्रशिक्षक देवेन्द्र लाल का प्रशिक्षण और प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने दोनों छात्राओं और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।