BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• दुर्गेश मिश्र • गोरखपुर / पाली • 22-06-2026

नीम करोली बाबा के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

रखपुर। बाबा नीम करोली कैंची धाम के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भौवापार स्थित बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थापित बाबा नीम करोली मंदिर के समक्ष भक्ति एवं श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक बबलू शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा सुमधुर स्वर में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे समय भक्ति रस में डूबे रहे और भगवान श्रीराम तथा हनुमान जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी बांसगांव प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन तथा द इंडिया न्यूज़ के संपादक पंचानन पांडे के संरक्षण एवं देखरेख में संपन्न हुआ।


आयोजन में झूमते श्रद्धालु

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसगांव प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का जीवन मानव सेवा, परोपकार और आध्यात्मिक साधना का अनुपम उदाहरण है। उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का पाठ एवं ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। बाबा नीम करोली महाराज की शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके जीवनकाल में थीं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. त्र्यंबक पांडे एवं डॉ. अंजली पांडे ने बाबा नीम करोली महाराज के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा ने सेवा, प्रेम और मानव कल्याण का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी समाज को प्रेरित कर रहा है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज की शिक्षाएं मानवता, करुणा और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं। वहीं परिषद के मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. त्र्यंबक पांडे, डॉ. अंजली पांडे, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी सहित अनेक पत्रकार, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने बाबा मुंजेश्वर नाथ एवं बाबा नीम करोली महाराज का विधिवत दर्शन-पूजन एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:46
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस