BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, mining • गोरखपुर / पाली • 14-05-2026

अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, छापेमारी के दौरान राजस्व अधिकारी जान बचाकर भागे

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लॉक में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर बुधवार रात हमला किया गया। स्थिति गंभीर होने पर टीम के सदस्यों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। यह घटना पाली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भटवल में हुई। राजस्व टीम को अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे छापेमारी करने पहुंचे थे। छापेमारी के दौरान कुछ मनबढ़ों ने टीम पर हमला करने का प्रयास किया। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए घटनास्थल से हटना पड़ा।

Image Source Here...

छापेमारी के दौरान घेराबंदी

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, भटवल गांव में रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया के नेतृत्व में तीन लेखपाल और होमगार्ड की टीम सरकारी वाहन से मौके पर पहुंची। टीम ने वहां देखा कि एक खेत में टीवर (मशीन) से मिट्टी की खुदाई हो रही थी और कई डंपर कतार में लगे थे। राजस्व टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक चालक को हिरासत में ले लिया और चार गाड़ियों को कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया।

Image Source Here...

​तहसील तक पीछा और दबंगई ​

कार्यवाही अभी चल ही रही थी कि तभी करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने टीम को घेर लिया। आरोपियों ने न केवल पकड़ी गई गाड़ियों को जबरन छुड़ा लिया, बल्कि राजस्व अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए उन पर हमले की कोशिश की। खुद को असुरक्षित पाकर टीम के सदस्य वाहन से तहसील मुख्यालय की ओर भागे। दुस्साहस का आलम यह था कि आरोपियों ने अपनी कार से तहसील मुख्यालय तक टीम का पीछा किया।

​दो नामजद समेत 20 पर तहरीर

​इस सनसनीखेज घटना के बाद हल्का लेखपाल प्रणव सोनकर ने बुधवार को पुलिस को लिखित तहरीर दी है। तहरीर में दो मुख्य आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। ​अवैध खनन माफियाओं द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालना और टीम पर हमला करना अक्षम्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ​इस घटना ने क्षेत्र में खनन माफियाओं के बढ़ते रसूख और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस