BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, poison, police station • गोरखपुर / पिपराइच • 11-04-2026

22 वर्षीय युवती ने थाने में खाया जहर, 29 अप्रैल को होनी है शादी, प्रेमी से शादी की कर रही जिद

रूरल न्यूज नेटवर्क। पिपराइच थाने में एक 22 साल की युवती ने कीटनाशक पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। युवती की 29 अप्रैल को शादी होनी है। लेकिन वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है।

घरवाले प्रेमी से शादी करने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए थाने जाकर युवती ने जान देने की कोशिश की। पिपराइच पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पूरा मामला…

पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली युवती का 19 अप्रैल को शादी तय थी। इस शादी से वह खुश नहीं थी। परिजनों ने बताया कि अचानक 8 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे बिना बताए वह कहीं चली गई। इधर उधर ढूंढने पर भी जब वह नहीं मिली। तब परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पिपराइच इलाके के ही एक युवक और उसकी मां के खिलाफ लड़की भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। 9 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर पुलिस युवक के घर पहुंची। आरोपी युवक घर पर ही मिला। जिसे थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की। उसने कहा कि वह लड़की को नहीं भगाया है।

Image Source Here...

खुद थाने आई युवती, किया हंगामा

पुलिस के मुताबिक, लापता युवती की तलाश चल रही थी। इसी बीच शुक्रवार दोपहर के समय लापता युवती खुद ही थाने आ गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजनों के सामने ही युवती ने कहा कि तय की हुई शादी वह नहीं करना चाहती है। इसलिए वह खुद ही घर छोड़कर चली गई थी।

उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा था। युवती ने परिजनों के सामने ही कहा कि वह किसी भी हाल में शादी अपने प्रेमी से ही करेगी। यह कहते हुए हंगामा करने लगी। इस दौरान उसके परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी।

तब थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने आईजीआरएस देखने वाली महिला कांस्टेबल को बुलाकर पीड़िता का बयान लेने का निर्देश दिया। महिला कांस्टेबल युवती को लेकर सीसीटीएनएस रूम में बयान लेने के लिए लेकर गई। तभी दोपहर करीब 1 बजे युवती अपने पास रखी एक पारदर्शी शीशी में रखा कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।

इसके बाद वह उल्टी करती हुई बाहर भागी। जहां उसके परिजनों ने उसे सम्भाला। पुलिस ने तत्काल पहले सीएचसी पिपराइच भिजवाया। जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि युवती का इलाज बीआरडी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। वर्तमान में लड़की की स्थिति सामान्य है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:19
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार