BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, brother • गोरखपुर / पिपराइच • 25-04-2026

बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की मौत, नीलगाय से बाइक टकराईं, इकलौते बेटे का मुंडन संस्कार भी था

रूरल न्यूज नेटवर्क।  नीलगाय की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दरअसल, युवक 18 दिन बाद बहन की घर में शादी थी, जिसका कार्ड बांटने वह घर से निकला था। लेकिन बीच रास्ते में अचानक एक नीलगाय आ गई, जिससे उसकी बाइक टकरा गईं। नीलगाय और बाइक में टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के इकलौते बेटे का भी बहन की शादी के एक दिन पहले मुंडन संस्कार होना था। कुछ दिनों में घर के अंदर आने वाली खुशियां इस घटना से मातम में पसर गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Image Source Here...

यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पिपराइच ब्लॉक अंतर्गत सोनबरसा-पिपराइच मार्ग पर महुअवा चौराहे के पास हुआ। मृतक की पहचान अभिषेक गौड़ (30) पुत्र लक्ष्मण के रूप में हुई है। अभिषेक गुलहरिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर के रहने वाले है। 18 दिन बाद अभिषेक के घर में उनकी बहन की शादी होनी थी और उसके एक दिन पहले उनके इकलौते बेटे सूर्यांश गौड़ का मुंडन संस्कार भी होना था। अभिषेक शनिवार को सुबह ही बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। दोपहर दो बजे वो सोनबरसा-पिपराइच मार्ग से होते हुए एक रिश्तेदार के यहां कॉर्ड देने जा रहे थे। उसी समय उनकी बाइक के सामने एक नीलगाय आ गईं। दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। लक्ष्मण टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।

Image Source Here...

मां और पत्नी को लगा गहरा सदमा

टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना होते ही आसपास मौजूद लोग तत्काल वहां पहुंचे लेकिन तब तक लक्ष्मण दम तोड़ चुके थे। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पिपराइच सीएचसी लेकर गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तत्काल परिजन सीएचसी पहुंच गए। अभिषेक के शव को देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही मां राजमती देवी और पत्नी गहरे सदमें में है। मां बेटे के शव को देख अचेत हो जा रही है। पत्नी और इकलौते बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी के घर में पसरा मातम

अभिषेक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अभिषेक के पिता का कहना है कि अभिषेक घर का बहुत ही जिम्मेदार लड़का था। वह शादी की जिम्मेदारियों को बखूबी एक भाई के तौर पर निभा रहा था। भाई की मौत से बहन समेत पूरे परिवार को बड़ा झटका लगा है। जहां कुछ दिनों बाद खुशियां आने वाली थी। अब वहां पर मातम पसर गया है।

इस सम्बंध मे थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की नीलगाय और बाइक मे टक्कर होने से अभिषेक मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:17
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार