गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, case
•
गोरखपुर / पिपराइच
• 28-05-2026
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक और पत्नी पर केस दर्ज, लाखों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जांच जारी
रूरल न्यूज नेटवर्क।पिपराइच पुलिस
ने रमवापुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विकास
विश्वकर्मा और उनकी पत्नी नीतू विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला
दर्ज किया है। यह कार्रवाई गांव निवासी दिलीप कुमार की शिकायत पर की गई।
दिलीप कुमार ने अपनी शिकायत
में बताया कि 25 अक्टूबर को एफडी कराने के
बहाने उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह, उनकी माता बासमती के एफडी के लिए उनके खाते से भी ढाई लाख
रुपये निकाले गए और उन्हें फर्जी बॉन्ड दिया गया।
Image Source Here...
पीड़ित के अनुसार, 29 जनवरी, 2026 को आधार कार्ड
के माध्यम से 10 हजार रुपए की जगह 30 हजार रुपए की निकासी की गई। इसके अतिरिक्त, खाते में रुपये जमा करने के नाम पर कई बार में 1 लाख 44 हजार रुपये नकद
लिए गए और पासबुक पर चढ़ा दिए गए।
दिलीप कुमार ने यह भी बताया
कि उनके मामले का खुलासा होने पर पता चला कि आरोपियों ने दर्जनों अन्य लोगों के
साथ भी इसी तरह की जालसाजी और धोखाधड़ी की है। शिकायत करने पर आरोपी विवाद करने
लगते हैं।इस मामले में विवेचक और
साइबर इंचार्ज सचिन पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बीएनएस की
धारा 316/6, 318/4, तथा 61/2 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।
एफडी के बाद दिया फर्जी
प्रमाण पत्र
दिलीप कुमार ने अपने दी गयी
तहरीर मे बताया की 25 अक्टूबर को
एफडी कराने गए दिलीप के खाते से छल-कपट कर दो लाख रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह, उनकी माता बासमती के एफडी के लिए उनके खाते से भी ढाई लाख
रुपये निकाले गए और उन्हें फर्जी बॉन्ड दे दिया गया।
केवाईसी के नाम पर लेता था
ग्राहकों का फिंगर प्रिंट
आरोपी विकास विश्वकर्मा
और उसकी पत्नी नीतू विश्वकर्मा ग्राहकों से केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर उनका
फिंगरप्रिंट लेते थे और बाद में खातों से पैसे निकाल लेते थे। जब ग्राहकों को इसकी
जानकारी होती थी, तब दोनों 24 से 48 घंटे का समय मांगकर मामला टालने की कोशिश करते थे।
Share On :
×
04:18
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार