BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, langur • गोरखपुर / पिपराइच • 11-06-2026

पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए बेटी के पिता को लंगूर ने काटा, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में कराया इलाज, दाहिने हाथ की कट गई थी नस

रूरल न्यूज नेटवर्क। बेटी को यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिलाने आए पिता को बंदर ने काट कर लहूलुहान कर दिया। हमले में उनके बाएं हाथ का नश कट गया, जिससे लगातार खून निकलने लगा। जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने घायल को तत्काल BRD मेडिकल कॉलेज के नेहरू हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज कर डॉक्टरों ने स्थिति पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि महाराजगंज जिले के रहने वाले विशम्भर बुधवार को बेटी प्रिया को लेकर पिपराइच स्थित एक स्कूल के सेंटर पर पहुंचे थे।

परीक्षा शुरू होने के बाद सेंटर से लगभग 200 मीटर दूर एक बगीचे में बैठे कर बेटी के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी काले बंदर ने उनपर हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग की टीम बंदर की तलाश में जुट गई। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले विशम्भर प्रसाद की बेटी प्रिया का कांस्टेबल भर्ती परीक्षा बुधवार को पहली शिफ्ट में पड़ा था।

Image Source Here...

परीक्षा दिलाने के लिए वे बेटी को लेकर पिपराइच स्थित महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज केंद्र पर पहुंचे। बेटी की एंट्री हो गई और वह अंदर जाकर पेपर देने लगी। उधर विशम्भर केंद्र से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक बागीचे में बैठकर बेटी के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक काला बंदर वहां पहुंच गया।

कुछ देर तक आसपास मंडराता रहा बंदर

बंदर कुछ देर तक आसपास मंडराता रहा और फिर अचानक विशम्भर पर हमला कर दिया। हमले में उनके दाहिने हाथ की नस कट गई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज करके उनके हाथ की नस से बह रहे खून को रोका।

घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद उनकी बेटी प्रिया भी अस्पताल पहुंची। उधर, पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में बंदर की तलाश और निगरानी में जुटी हुई है। लेकिन, अभी तक उसका पता नहीं चला है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:19
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार