BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / पिपराइच • 13-10-2026

एसपी नॉर्थ ने पिपराइच में छात्राओं संग फ्लैग मार्च निकाला, नवरात्र में महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति सक्रिय

पिपराइच : नवरात्रि पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पिपराइच पुलिस मिशन शक्ति अभियान के तहत सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार को एसपी नॉर्थ राजेश गुनावत ने थाना पिपराइच में संचालित मिशन शक्ति अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस टीम के साथ नगर पंचायत पिपराइच कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी पिपराइच अनूप सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी दीपिका श्रीराम अवध, एसएसआई राजीव सिंह, क़स्बा प्रभारी परमिश पाण्डेय तथा स्कूली छात्राएं साहित सैकड़ो पुलिसकर्मी शामिल रहीं। छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखे स्लोगन बोर्ड लेकर पूरे कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत छात्राओं ने “घरेलू हिंसा के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार आपकी आवाज, न छुपाएं, न दबाएं, आवाज उठाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना तथा उन्हें किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या शोषण के खिलाफ सामने आने के लिए प्रेरित करना रहा। महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी तरह की समस्या होने पर चुप रहने के बजाय इसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नवरात्रि के दौरान कस्बे में भीड़भाड़ और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मिशन शक्ति के जरिए पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में महिला सम्मान और समानता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:08
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार