BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Pipraich, railway, station • गोरखपुर / पिपराइच • 17-02-2026

पिपराइच रेलवे स्टेशन पर बना दिया मस्जिदनुमा गुंबद, पूर्व सभासद ने की शिकायत

रूरल न्यूज नेटवर्क। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के पिपराइच रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन को मस्जिद की आकृति दे दी गई। इसपर हरे रंग का गुंबद बना दिया गया। पिपराइच नगर पंचायत के पूर्व सभासद सुबाष चंद ने इसको लेकर महाप्रबंधक से शिकायत की है। उनका आरोप है कि ऊपर हरे रंग का गुंबद होने के कारण मुस्लिम समाज के कुछ लोग समय-समय पर छत के नीचे नमाज भी पढ़ते हैं।

गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन से पनियहवा तक रेल लाइन दोहरीकरण का काम हो रहा है। दोहरीकरण के कारण कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म व भवन भी टूट रहे हैं। उनकी जगह नया भवन बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पिपराइच रेलवे स्टेशन का भवन टूटा और उसकी जगह नया भवन बनाया गया।

बीच में गुंबदनुमा आकृति बनानी थी। ठीकेदार की ओर से वहां हरे रंग की एस्बेस्टेस शीट लगा दी गई। यह शीट बिल्कुल वैसी नजर आ रही है, जैसी मजार या मस्जिद पर रहती है। इसी के बाद विवाद शुरू हो गया।


पूर्व सभासद ने बताया कि रेल लाइन दोहरीकरण के कारण पिपराइच के पुराने स्टेशन भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बाबरी ढांचे जैसा हरे रंग का गुंबद बना दिया है।

गुंबद बनने के बाद संबंधित समुदाय के कई लोग उस गुंबद के नीचे नमाज पढ़ने लगे। पूर्व सभासद ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। उन्होंने महाप्रबंधक से मांग की है कि यदि हरे रंग का गुंबद नहीं हटाया गया तो रेलवे स्टेशन परिसर में धरना दिया जाएगा।

Image Source Here...

रेलवे प्रशासन का कहना है कि गलती से हरे रंग की शीट वहां लगा दी गई है। उसे हटाया जा रहा है। मौके पर निर्माण कार्य में लगे कुछ लोगों ने बताया था कि आगे जो भी स्टेशन बनेंगे वहां इसी तरह का गुंबद बनाया जाएगा। हालांकि इसे भी रेलवे प्रशासन ने अफवाह बताया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि कहीं इस तरह के गुंबद बनाने का कोई निर्देश नहीं है। यह बात सही नहीं है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:17
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार