BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, woman, Pipraich, police, station • गोरखपुर / पिपराइच • 15-03-2026

पिपराइच थाना क्षेत्र में हसिए पर गिरी युवती की मौत मामले में खुलासा, मोबाइल पर बात करने को लेकर पिता ने की थी हत्या

रूरल न्यूज नेटवर्क। पिपराइच थाना क्षेत्र की 23 साल की नेहा भारती हंसिया पर गिरी नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पिता कमलेश ने ही हंसिया से वार किया था। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने मिलकर हादसे की झूठी कहानी रची थी। पिता कमलेश भारती ने अपनी पत्नी मनोरमा से झूठी तहरीर दिलवाई थी।

Image Source Here...

शनिवार को नेहा की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम पिपराइच में परिजनों ने दाह संस्कार किया। इसके बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस के सवालों में परिवार उलझ गया। जिस हंसिया से नेहा की गर्दन कटी थी, उसे भी परिजनों ने छिपा दिया था।

Image Source Here...

इन सब बातों से पुलिस का शक बढ़ता गया। रविवार सुबह पिपराइच पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो पिता ने अपना जुर्म कबूल किया। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी। उसे कई दिनों से मना कर रहा था।

Image Source Here...

शुक्रवार को भी उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारा। तब उसने भी मेरे ऊपर हाथ चला दिया। मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया, घर में रखे हंसिया से नेहा पर कई वार किए। वह घायल हो गई तो मैं भाग गया। मेरी पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दी।

पुलिस को मिली थी झूठी सूचना

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में 23 साल की युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गला कट गया। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी से लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर करीब एक घंटे तक इलाज चला। इसके बाद मौत हो गई। इस सूचना पर पिपराइच पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। परिजनों से पूछताछ की गई। युवती की मां मनोरमा ने तहरीर देकर बताया कि बेटी हंसिया पर गिर गई। जिससे उसकी गर्दन पर सामने से चोट आ गई। खून बहता देखकर उसे भर्ती कराया गया। कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे हैं। इसमे नेहा दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो भाई नेहा से छोटे हैं। इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां रहती हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:19
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार