गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, Car driver
•
गोरखपुर / पिपराइच
• 03-06-2026
सरिया लदे ट्रेलर से टकराकर कार चालक की मौत, जेसीबी की मदद से ड्राइवर को निकाला
रूरल न्यूज नेटवर्क।पिपराइच थाना
क्षेत्र के कंचनपुर में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में क्रेटा कार चालक की मौत
हो गई। तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सरिया लदे ट्रेलर में
जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Image Source Here...
मृतक की पहचान देवरिया जिले
के घुड़ीकुंड खुर्द निवासी 21 वर्षीय रोशन
सिंह के रूप में हुई है। पिपराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया है।हादसे के बाद कार ट्रेलर
में बुरी तरह फंस गई थी। जेसीबी की मदद से कार को ट्रेलर से बाहर निकाला गया, जिसके बाद युवक का शव कार से बाहर निकाला जा सका।
Image Source Here...
जानकारी के अनुसार, रोशन सिंह अपने चाचा देवेंद्र प्रताप सिंह (जो वर्तमान
ग्राम प्रधान हैं) के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौजूद थे। उनके दादा राजवंश
सिंह का न्यूरो संबंधी समस्या का इलाज बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशलिटी वार्ड में चल
रहा था।मंगलवार देर रात करीब 1 बजे रोशन सिंह अपनी क्रेटा कार लेकर मेडिकल कॉलेज से सरैया
बाजार की तरफ निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि लोगों का यह भी कहना है
कि फोरलेन के किनारे स्थित धर्म कांटा से गाड़ी बाहर निकल रही थी । तभी यह
दुर्घटना हुई । धर्म कांटा का गेट बिल्कुल सड़क पर स्थित है जिसके कारण आए दिन
दुर्घटनाएं होती रहती हैं
रोशन सिंह अपने पिता
धर्मेंद्र सिंह के इकलौते बेटे थे। धर्मेंद्र सिंह ह्यूम पाइप और आरसीसी ईंट के
कारोबारी हैं। रोशन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया है।
Share On :
×
04:17
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार