BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / पिपराइच • 03-11-2026

करीब 20 मीटर तक घिसटती गई वैन, पेड़ से टकराने के बाद रुका ट्रेलर

गोरखपुर : तिलक समारोह से लौट रही वैन रविवार देर रात एक ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में पिता और दो पुत्रों समेत वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह मुहल्ले के पास हुआ। कुशीनगर के पडरौना के हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे की सोमवार को जनपद दुर्घटना जांच समिति की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, अंधा मोड़ और गलत दिशा में वाहन चलाना हादसे की वजह सामने आई है। परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन हाटा की तरफ से आ रही थी, जबकि ट्रेलर पिपराइच की ओर से आ रहा था।  जांच में यह भी सामने आया कि वैन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। वैन सवार सड़क पर गलत दिशा में चल रहे थे। ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। आनन-फानन लोग घायलों को बचाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।  गनीमत रही कि ट्रेलर आगे जाकर सड़क किनारे एक मोटे पेड़ से टकराकर रुक गया। यदि ट्रेलर पेड़ से नहीं टकराता तो सड़क किनारे बने मकान को भी अपनी चपेट में ले सकता था। इससे बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। यात्रीकर अधिकारी  बताया कि घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह के पास रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कप्तानगंज क्षेत्र के भलुही गांव के कई परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। हादसे में भलुही की ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने पति, ससुर और देवर को खो दिया। वहीं, कई मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे में ग्राम प्रधान कमलावती देवी के पति कन्हैया गौतम (40), ससुर रामबेलास गौतम (65) और देवर राममिलन गौतम (35) की मौत हो गई। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों को खोने के सदमे से कमलावती देवी बदहवास हैं। वहीं, राममिलन के दो बेटे आर्यन (17) और आयुष (12) भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग राम बेलास के तीन बेट थे। सबसे छोटे बेटे रवि प्रताप गौतम की साली का तिलक में सभी लोग शामिल होने गए थे। कार में सवार रामबेलास के परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य लोग रवि के आग्रह पर गए थे। हादसे में मिथिलेश गुप्ता (23) की मौत से उनकी मां और छोटी बहन का सहारा छिन गया। मिथिलेश के पिता अवधेश दुबई में रहते हैं, जबकि बड़े भाई संगम छत्तीसगढ़ में लोको पायलट हैं। घर पर मां सरोज देवी और छोटी बहन संजना रहती थीं। दोनों के लिए मिथिलेश ही सहारा थे। उनकी मौत से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके करुण क्रंदन से गांव का हर व्यक्ति गमगीन है। कुशीनगर तिलक हाटा में समारोह से लौट रही वैन रविवार देर रात एक ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में पिता और दो पुत्रों समेत वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह मुहल्ले के पास हुआ। कप्तानगंज क्षेत्र के भलुही गांव निवासी रामविलास भारती (65) के तीन बेटे थे। कन्हैया (40), राममिलन (35) और रवि प्रताप। कन्हैया की पत्नी कमलावती प्रधान/प्रशासक हैं। राममिलन कोटेदार था जबकि रवि एसएसबी जवान है। रविवार को रवि की साली का तिलक समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए रामविलास, कन्हैया, राममिलन व उसके दोनों बेटे आयुष (12) और आर्यन (17) वैन से हाटा कोतवाली के देवड़ार पिपरा गांव गए थे। उनके साथ गांव के ही मृदुल मिश्रा (38), रंजय गुप्ता (37) व मिथिलेश गुप्ता (21) भी थे। रंजय सीआरपीएफ में जवान थे और छत्तीसगढ़ में उनकी पोस्टिंग थी। वह दशहरा में छुट्टी पर गांव आए थे। रविवार देर रात तिलक समारोह से सभी वैन से घर लौट रहे थे। वैन मिथिलेश चला रहे थे। रात करीब 12:30 बजे थरुआडीह के पास उनकी वैन सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद वैन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
21:45
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश